राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से मिला जनजाति सुरक्षा मंच का प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर जनजातीय समाज के विकास और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से भी भेंट कर जनजातीय समाज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान जनजातीय समुदायों के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के साथ उनकी परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।