• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी ने लिया कीर्ति चक्र, हर किसी की आंखे हो गईं नम

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अन्य सुरक्षाबलों के 10 जवानों को उनके शौर्य के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। इसमें से 7 जवानों को मरणोपरांत सम्मान मिला। इस दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति ने ये सम्मान स्वीकार किया। इस दौरान वो बेहद भावुक थीं, लेकिन बड़ी हिम्मत के साथ आंसुओं के सैलाब को किसी तरह रोके रहीं। इस सीन को जिसने भी देखा वो अपनी आंखें नम होने से नहीं रोक सका। हर कोई अंशुमान सिंह की पत्नी की हिम्मत और जज्बे को देख शहीद की शहादत को याद करने लगा।

बता दें कि 19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर में सेना के बंकरों में अचानक आग लग गई थी. जैसे ही अंशुमान सिंह ने जवानों को आग के बीच देखा, वह बंकर में घुस गए. इस दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह ने 4 जवानों को सुरक्षित बाहर निकल लिया. मगर वह खुद ही अंदर फंस गए और झुलस गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.