• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

शिक्षित और संस्कारित युवा ही राष्ट्र की ताकत : कृपा शंकर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

शिक्षित और संस्कारित युवा ही राष्ट्र की ताकत : कृपा शंकर

अंग्रेजों द्वारा घोषित 1857 क्रांति के पांच बागी 5 गांव को आदर्श गांव घोषित करने की मांग- पायलट राकेश त्यागी Pilot Rakesh Tyagi

1857 क्रांति के हिंडन युद्ध के क्रांति वीरों को किया गया नमन की


आज राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में इस वर्ष का प्रेरणा अचीवर्स अवार्ड 2026 का लगातार चौथा सम्मान समारोह किया गया I इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान द्वारा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पांच क्रांतिवीर गांव के सम्मानित ग्राम वासियों को क्रांतिवीर प्रेरणा सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया I 1857 स्वतंत्रता संग्राम में हिंडन युद्ध के दौरान सिहानी व पांच क्रांतिकारी गांव से काफी संख्या में सम्मानित ग्रामीण, जो स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज थे, उनको सम्मानित किया गया और सभी लोगों का विचार था कि 170 वी जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका निभाने वाले क्रांति वीरों को सम्मानित करने का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है I

इस वर्ष के प्रेरणा अचीवर्स अवार्ड के आयोजनों का यह चौथा आयोजन था, जिसमें हापुड़, मेरठ व सरधना क्षेत्र के 96 स्कूलों के 768 छात्र-छात्राओं तथा 192 शिक्षकों को सम्मानित किया गया I पहला आयोजन 21 मई को सरस्वती विद्या मंदिर जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में दूसरा आयोजन 22 मई को डीएलएफ पब्लिक स्कूल साहिबाबाद गाजियाबाद में तथा तीसरा आयोजन 25 मई को सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर- 12 नोएडा में आयोजित किया गया I इन सभी आयोजनों में हजारों शिक्षकों व अभिभावकों की उपस्थिति में सैकड़ो स्कूलों के बच्चों को सम्मानित करने व उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने का पुनीत कार्य किया गया I

आज के भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कांता कर्दम जी, अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर संगीता शुक्ला जी उप-कुलपति चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ, कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय कृपाशंकर जी संयुक्त प्रचार प्रमुख उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ विग्नेश त्यागी हेड ऑफ़ द हिस्ट्री डिपार्टमेंट सीसीएस यूनिवर्सिटी व बाबा विद्यानंद त्यागी (सिहानी) रहे I

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पायलट राकेश त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन के मिशन शिक्षित उत्तर प्रदेश 2047 के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में हर विद्यालय के 6 टॉपर्स आमंत्रित किए गए है I इन आयोजनों में पश्चिम उत्तर के हर जिले की सहभागिता सुनिश्चित की गई I पायलट राकेश त्यागी जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षण संस्थाओं का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान है I शिक्षकों व शिक्षण संस्थानों को बड़ी सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए और उनकी महती भूमिका को ध्यान में रखते हुए उनका मान सम्मान किया जाना चाहिए I

कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय कृपा शंकर जी ने आयोजनों की भूरी भूरी प्रशंसा की और बताया कि इसी तरह से भविष्य का भारत सशक्त होगा I कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय कांता कर्दम जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से निवेदन किया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी विशेष जोर दें I इस अवसर पर विनीत गर्ग, मैनेजर गार्गी गर्ल्स स्कूल; रितु दीवान, प्रिंसिपल दयावती मोदी मोदी अकैडमी; दुष्यंत त्यागी, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल; मुकेश त्यागी, मैनेजर प्रसनदी देवी इंटर कॉलेज; और अनेक संस्थाओं के मैनेजर्स व प्रिंसिपल्स उपस्थित रहे। मंच का संचालन अर्चित जी, डायरेक्टर; और ज्योत्सना त्यागी जी, प्रधानाचार्या मदर इंडिया पब्लिक स्कूल मुरादनगर ने किया I