मेरठ, उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री अभ्युदय
योजना के तहत सत्र 2025-26 के
लिए नि:शुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश शुरू हो गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। मेरठ के प्रमुख कॉलेजों में
यूपीएससी, जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
कराई जा रही है।
सरकार द्वारा छात्रों
के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री
अभ्युदय योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर
लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की
तैयारी के लिए समान अवसर देना है। नए सत्र 2025-26 के लिए इस योजना के तहत प्रवेश
प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें
30 अप्रैल तक आवेदन किए
जा सकते हैं।
जानकारी
देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर के मेरठ
कॉलेज और सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को पूरी तरह निशुल्क कोचिंग दी
जाती है। यहां वन डे एग्जाम, यूपीएससी,
यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए और सीडीएस जैसी महत्वपूर्ण
परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
इस समय यहां 60 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही में हुई यूपी पुलिस भर्ती में यहां से कोचिंग लेने वाले छह अभ्यर्थियों का चयन भी हुआ है, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है। छात्रों को पढ़ाने के लिए अनुभवी शिक्षक रखे गए हैं, और समय-समय पर जिले में तैनात आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी आकर मार्गदर्शन देते हैं।



