• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

होली के दिन मुस्लिम प्रेमी महमूद गनई ने चाकू घोंप कर की हिन्दू लड़की की निर्मम हत्या

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

होली के दिन जम्मू में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला डॉक्टर को उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। महिला डॉक्टर का नाम सुमेधा शर्मा है, जो जम्मू के तालाब तिल्लो की रहने वाली थी। आरोपी का नाम जौहर महमूद गनई है, वह पंपोश कॉलोनी का निवासी है। सुमेधा होली के दिन गनई से मिलने गई थी। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान गनई ने किचन से चाकू लाकर सुमेधा के पेट में घोंप दिया। सोशल मीडिया पोस्ट से खुला इस घटना का राज़ बता दें कि चाकू घोंपने से सुमेधा शर्मा की मौत हो गई। उसके मरने के बाद, गनई ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है और खुदकुशी कर रहा है। इस पोस्ट के बाद गनई के रिश्तेदारों ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद इस घटना का पता चला। पुलिस गनई के घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुची तो सुमेधा की लाश मिली और वहीं, घायल अवस्था में गनई पड़ा मिला। दोनों को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने सुमेधा को मृत घोषित कर दिया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। गनई का इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर मिले सबूतों के आधार पर महमूद गनई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार सुमेधा दिल्ली में रहकर एमडीएस की पढ़ाई कर रही थी। होली की छुट्टी में वह दिल्ली से जम्मू पहुंची थी। जम्मू पहुंचते ही सुमेधा घर जाने की बजाय पहले अपने प्रेमी महमूद गनई से मिलने उसके पमपोश स्थित घर पहुंची। जहां दोनों में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई और गनई ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। सुमेधा की मौके पर ही मौत हो गई जिससे घबरा कर गनई ने फेसबुक पर आत्महत्या का पोस्ट करके खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के ठीक होने का इंतजार कर रही है। गनई के ठीक होते ही उसे अरेस्ट करके पूछताछ की जाएगी।