नोएडा, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर इस शनिवार और रविवार नोएडा में 24 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सेक्टर 143 के शांति निकेतन पार्क (श्रद्धानंद नगर, बाणगंगा बस्ती) “विराट हिंदू सम्मेलन” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूज्य संत देवाचार्य जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही, तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत के बौद्धिक प्रमुख श्री सुनील जी साहब एवं अध्यक्ष श्री मनोज बंसल जी एवं रेडियो जॉकी RJ रौनक ने अपने प्रेरक उद्बोधन से समाज को एकता, संस्कार और राष्ट्रभाव का संदेश दिया।
सम्मेलन में विभिन्न सेक्टरों की समितियों के कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बहनों की 1000 से अधिक संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने वातावरण को अत्यंत आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
धवलगिरी सेक्टर-11 (नूब्रा बस्ती), नोएडा में आयोजित हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता श्रीमान विनय जी, प्रान्त सहव्यवस्था प्रमुख, मेरठ प्रान्त ने अपने ओजस्वी संबोधन में समाज को संगठित रहने, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
धार्मिक वक्ता के रूप में श्री सुरेन्द्र शर्मा (गायत्री परिवार) ने आध्यात्मिक जागरूकता, संस्कार निर्माण और नैतिक जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं श्री शंकर शास्त्रीगल जी (ऋग्वेद पंडित) ने वैदिक परंपरा, सनातन धर्म की वैज्ञानिकता और उसकी वर्तमान समय में प्रासंगिकता को सरल शब्दों में समझाया।
इसके अतिरिक्त श्री अजय पत्रकार ने सामाजिक एकता, जागरूकता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
सामुदायिक केंद्र सेक्टर 92 (श्रद्धानंद नगर, बेतवा बस्ती) में आयोजित सम्मेलन में पूज्य संत देवाचार्य जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय संघचालक नोएडा महानगर श्री दिनेश जी भाई साहब एवं अध्यक्ष श्री अनुज शुक्ला जी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट आर डब्लू ए अध्यक्ष राहुल जी कवित्री अंजनी सेंगर जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन से समाज को एकता, संस्कार और राष्ट्रभाव का संदेश दिया।



