शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने - कभी बलात्कार, कभी अपहरण, कभी वीडियो वायरल, कभी मतान्तरण का षड़यंत्र। इन घटनाओं के पीछे नाम बदलता है, शहर बदलता है। लेकिन एक बात है जो नहीं बदलती - वो है मजहब और उनकी सोच, वो विकृति, जो मजहब की ओट में हिन्दू बेटियों को बर्बाद कर रही है। शाहजहांपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक हिन्दू युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक मुस्लिम युवक हिन्दू युवती को लगातार परेशान कर रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह काफी तनाव में थी।
परिजनों
के मुताबिक, आरोपी युवक ने किसी तरह
हिन्दू युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था और उसे बार-बार फोन कर परेशान करता
था। जब हिन्दू युवती ने इसका विरोध किया, तो वह उसे बदनाम करने और निजी चीजें वायरल करने की धमकी
देने लगा। इन धमकियों के कारण हिन्दू युवती लगातार डर और मानसिक दबाव में रहने लगी
थी।
घटना वाले दिन भी हिन्दू युवती काफी चुप और परेशान थी। कुछ समय बाद वह घर के पास लगे बिजली मीटर के पास पहुंची और खुले तार छू लिए, जिससे उसे करंट लग गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक की धमकियों और ब्लैकमेल से परेशान होकर ही हिन्दू युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस ने हिन्दू युवती के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
हालांकि
आरोपी गिरफ्तार हो गया है और अब सलाखों के पीछे है। लेकिन अब सवाल यह है ,कितनी मासूम हिन्दू बेटियाँ
ऐसी साजिशों में फँस चुकी हैं? और कब तक ऐसा चलता
रहेगा।



