• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

जम्मू कश्मीर भारत का अटूट अंग है : इंद्रेश कुमार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

विश्व संवाद केंद्र द्वारा प्रकाशित जागरण पत्रिका हिमालय हुंकार के विशेषांक 'जम्मू कश्मीर लद्दाख कल आज और कल" व डॉ नित्यानंद जी की चित्रावली का  विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में विश्व संवाद केंद्र की ओर से नारद जयंती पर सर्वे चौक स्थित सभागार में किया गया। मोचन कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार,श्री विजय कुमार निदेशक विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड एवं श्री सुरेन्द्र मित्तल अध्यक्ष विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड ने दीप प्रज्वलन कर किया। 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर जितने जुल्म आज तक हुए हैं, उतने दुनिया में किसी भी प्रदेश में नहीं हुए। पाकिस्तान और कुछ अंदरूनी ताकतें लगातार षड्यंत्र रचती आ रही हैं।आतंकवाद के चलते जम्मू कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के अलावा बड़ी संख्या में सिख, डोगरा और लेबर जो विभिन्न राज्यों से वहां काम कर रही थी उनको भी पलायन करना पड़ा है। सेना के लिए तो दोहरी स्थिति है वह आतंकवाद से भी लड़ रही है और लोगों की मदद कर दिल जीतने का प्रयास कर रही है।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि, ‘कश्मीर घाटी भारत का अभिन्न अंग रही है और घाटी के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रवाद और राष्ट्रहित की अवधारणा से जोड़ने की दिशा में काम करना होगा। पाकिस्तान आज टूटने और बिखरने की तरफ बढ़ रहा है।