विश्व की अर्थनीति का आधार यदि कृषि होगा तो ही जीवन बच पाएगा – मोहिनी मोहन मिश्र
जयपुर, राजस्थान। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने जयपुर प्रांत की प्रांतीय प्रतिनिधि सभा के उद्घाटन सत्र में कहा कि विश्व की अर्थनीति का आधार यदि कृषि होगा तो ही जीवन बच पाएगा। राजस्थान राज्य पशुधन प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान सभागार में आयोजित बैठक में किसान संघ के प्रदेश, प्रांत और जिला कार्यकारिणी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रलय के समय महासागर में जब स्वयं ईश्वर बने सारथी – मत्स्य अवतार का दिव्य चमत्कार संभव हो पाया। उसी तरह किसान संघ के इस महासागर रूपी संगठन में किसान संघ का कार्यकर्ता मत्स्य अवतार की तरह काम करेगा तो ही विश्व में नए जीवन का सृजन हो पाएगा और मानव जीवन बच पाएगा।
अबकी बार प्रलय का रूप दूसरा होगा, यदि – “विश्व की अर्थनीति बारूद के ऊपर बनेगी तो भी विनाश होगा”, “विश्व की अर्थनीति पेट्रोल के ऊपर बनेगी तो भी विनाश होगा”, “विश्व की अर्थनीति इलेक्ट्रॉनिक और आईटी के ऊपर बनेगी तो भी विनाश होगा”, केवल और केवल विश्व का सृजन तभी हो सकता है, जब संपूर्ण विश्व की अर्थनीति कृषि आधारित होगी।
बैठक की शुरुआत भारत माता और भगवान बलराम के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, हल एवं गौ पूजन के साथ हुई। बैठक में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भारतीय किसान संघ गजेंद्र सिंह एवं अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी तथा राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह महामंत्री तुलछाराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही 18 विभिन्न जिलों से आए जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Subscribe our newsletter to get the best stories into your inbox!
🍪
We value your privacy
We use cookies to improve your browsing experience, understand website
traffic, and provide relevant content. You can accept all cookies,
reject optional cookies, or manage your preferences.