• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

कीर्तिमान: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पदकों का शतक

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादून: 

- कयाकिंग और कैनोइंग की महिला K-1 500 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड की सोनिया देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता

- उन्होंने 02:06.935 सेकंड में रेस पूरी कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सर्विसेज की जी. पार्वती ने 02:07.800 सेकंड के साथ रजत पदक जीता

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। राज्य ने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य पदक जीते, और पदक तालिका में सातवें स्थान पर रहा। खास बात यह रही कि अंतिम दिन एक स्वर्ण और दो रजत पदक मिलने से उत्तराखंड ने पदकों का शतक पूरा किया।

कयाकिंग और कैनोइंग की महिला K-1 500 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड की सोनिया देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 02:06.935 सेकंड में रेस पूरी कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सर्विसेज की जी. पार्वती ने 02:07.800 सेकंड के साथ रजत पदक जीता, जबकि ओडिशा की ख्वैराकपम धनामंजुरी देवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

पुरुषों की K-4 500 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड ने रजत पदक हासिल किया। टीम में आदित्य सैनी, विशाल डांगी, हर्षवर्धन सिंह शेखावत और प्रभात कुमार शामिल थे, जिन्होंने 1:28.609 सेकंड का समय निकाला। नेटबाल मिक्स टीम में भी उत्तराखंड ने एक और रजत पदक जीता, जिससे राज्य ने कुल 100 पदकों का आंकड़ा छुआ।

राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज ने 66 स्वर्ण सहित 117 पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं महाराष्ट्र ने 52 स्वर्ण, 68 रजत और 68 कांस्य पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा ने 44 स्वर्ण सहित 145 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

उत्तराखंड का यह प्रदर्शन न केवल राज्य के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिचायक है, बल्कि यह राष्ट्रीय खेलों में राज्य के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाता है।