• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

ऑपरेशन प्रहार का एक्शन, साधु के भेष में बांग्लादेशी पकड़ा गया

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड

-साधू बनकर रह रहा सनीउर रहमान लक्ष्मणझूला से गिरफ्तार

सनातन पर चोट करने की साजिश रचने के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड में लगातार ढोंगियों पर संख्या बढ़ती जा रही थी। इसलिए धामी सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने इसके विरुद्ध एक अभियान चलाया जिसका नाम रखा गया ऑपरेशन प्रहार ।

बता दें इस ऑपरेशन के तहत तमाम जगहों पर पुलिस ढोंगियों और संदिग्धों पर न केवल नजर रख रही है, बल्कि लगातार ऐसे लोगों को पकड़ कर जेल भी पहुँचा रही है।  इसी दिशा में पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला इलाके में पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। पुलिस को रामझूला रोड पर काली मंदिर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सनीउर रहमान उर्फ सत्यसाधू (39 वर्ष) बताया। वह बांग्लादेश के फरीदपुर का रहने वाला है।

जांच में पता चला कि वह वर्ष 2016 से बिना वीजा के भारत में रह रहा था। उसने दिल्ली के पते पर फर्जी नाम से आधार कार्ड भी बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक्सपायर बांग्लादेशी पासपोर्ट, आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और पेन ड्राइव समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


आस्था को व्यापार बनाने वालों, धर्म के नाम पर गुमराह करने वालों और हिन्दू प्रतीकों का दुरुपयोग करने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। यह अभियान न केवल पाखंडियों का पर्दाफाश कर रहा है, बल्कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अहम कदम है।