• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पायलट अवतार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनीं

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देश की तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर एवं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देश के लड़ाकू विमान सुखोई एमकेआई-30 में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान में उनकी पहली उड़ान है। राष्ट्रपति आज सुबह एक विशेष विमान से तेजपुर एयर बेस पहुंची। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति को सुखोई-30 एमकेआई में लेकर उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू ने को-पायलट की सीट पर बैठकर सुखोई-30 एमआईके लड़ाकू विमान में उड़ान को पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सुखोई एमकेआई 30 फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं और युद्धक विमान में उड़ान भरने वाली देश की चौथी राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई लड़ाकू विमान की सीट पर लगभग 25 मिनट बिताए।