• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

नौकरी छोड़ी! खेती अपनाई अब ड्रैगन फ्रूट से लाखों की कमाई!

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

जहां युवा नौकरी की दौड़-भाग में जुटा है। शहरों की ट्रैफिक और दमघोंटू हवा के बीच अपनी जिंदगी को घोंट रहा है। वहीं बुलंदशहर का एक युवा नौकरी छोड़कर खेतों के बीच भविष्य तराश रहा है। यह हैं ग्राम किसौला के प्रिंस त्यागी।  जिन्होंने नौकरी छोड़कर खेती की राह अपना ली है।  खेती मतलब लागत कम, मुनाफा ज्यादा। प्रिंस तकनीक और बाजार की परख कर स्मार्ट फार्मिंग में जुट गए हैं और ड्रैगन फ्रूट से बुलंदशहर में खेती की नई पहचान गढ़ रहे हैं। इस फसल के लिए उन्होंने गुजरात से खास पौधे मंगवाए हैं और अपनी एक एकड़ जमीन को हाई-प्रोफिट फार्म मेंबदल दिया। प्रिंस त्यागी बताते हैं कि बाजार में ड्रैगन फ्रूट की कीमत 250 से 300 रुपये प्रति किलो है। वह अपनी फसल को दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचते हैं। उन्हें प्रति बीघा फलस से लाखों की कमाई हो रही है, ड्रैगन फ्रूट की फसल के लिए 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत पड़ती है। जबकि एक बार लगाया गया पौधा लगभग 20 से 25 साल तक फल देता है। एक बीघा खेत में करीब 500 पौधे लगाए जा सकते हैं। स्ट्राबेरी की तरह दिखने वाले इस फल में कैल्शियम फास्फोरस और विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरस के गुण होते हैं। यही वजह है कि ड्रैगन फ्रूट की बड़े शहरों में खूब डिमांड है। साधारण खेती से हटकर प्रिंस खुद तो तरक्की कर ही रहे हैं साथ ही दूसरे किसानों को भी स्मार्ट फार्मिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कम मेहनत, ज्यादा मुनाफा और भविष्य की खेती। ड्रैगन फ्रूट ने बुलंदशहर के किसानों की राह सचमुच बुलंद कर दी है।