• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

श्रद्धांजलि संदेश - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के अचानक निधन से अतीव दुःख हुआ। इस समय हम सब की भावना उनके परिवार तथा असंख्य मित्र-प्रशंसकों के साथ है। संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे श्री सुशील जी सारे देश विशेषतः बिहार की चिंता करते थे। उनके निधन से एक जागृत सामाजिक कार्यकर्ता व कुशल राजनीतिक नेता को हमने खोया है। वे सार्वजनिक जीवन में सैद्धांतिक निष्ठा व पारदर्शिता के आदर्श उदाहरण थे। उनके परिवार को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति दे तथा दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे। 

॥ ॐ शान्तिः॥


डॉ. मोहन भागवत                        दत्तात्रेय होसबाले

सरसंघचालक                              सरकार्यवाह   

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ