• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सूरजकुंड पार्क में पानी के पर्दे पर दिखेगी रामायण-महाभारत, 21.65 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

सूरजकुंड पार्क में पानी के पर्दे पर दिखेगी रामायण-महाभारत, 21.65 करोड़ से बदलेगी तस्वीर


उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर, 1857 की क्रांति भूमि, अब ऐतिहासिक सूरजकुंड पार्क में आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, पार्क के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान के तहत इसके सुंदरीकरण और विकास पर 21.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण ने विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।


योजना के तहत पार्क में अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा, इसके साथ ही वाटर कर्टन थ्रीडी प्रोजेक्शन सिस्टम भी स्थापित होगा, जिसमें पानी के पर्दे पर रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसारण दिखाए जाएंगे, यह आकर्षण पार्क को नई पहचान देगा।


सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए पार्क में दो एम्फीथिएटर बनाए जाएंगे, बड़ा एम्फीथिएटर लोक एवं शास्त्रीय संगीत, नृत्य और बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग होगा, जबकि महिला घाट के पास छोटा एम्फीथिएटर छोटे आयोजनों के लिए विकसित किया जाएगा।


पार्क में स्थानीय शिल्प और कला प्रदर्शनी के लिए विशेष स्थल तैयार होगा, इसके अलावा बॉटनिकल एवं हर्बल गार्डन, किड्स पार्क और हेरिटेज पार्क भी विकसित किए जाएंगे।


स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने के लिए पार्क परिसर में 24 दुकानों वाला हाट बाजार बनाया जाएगा, पार्क के केंद्रीय क्षेत्र में आकर्षक कैनोपी और पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।


इसके अलावा युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट भी तैयार किए जाएंगे।