• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

डायबिटीज मरीजों के लिए राहत: मेरठ में शुरू हुई मोबाइल स्क्रीनिंग वैन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मेरठ, उत्तर प्रदेश

 जो लोग डायबिटीज की वजह से आंखों की बीमारी डायबिटिक रेटिनोपैथी से परेशान हैं और आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाते। अब ऐसे मरीजों की मदद के लिए लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग ने नई पहल शुरू की है। मेडिकल कॉलेज ने डायबिटिक रेटिनोपैथी सेंटरके तहत एक मोबाइल स्क्रीनिंग वैन शुरू की है। यह वैन गांव-गांव जाकर लोगों की आंखों की जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर इलाज की सुविधा भी देगी। इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ के राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग को एडवांस डायबिटिक रेटिनोपैथी सेंटर घोषित किया है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके कारण आंखों की बीमारी डायबिटिक रेटिनोपैथी के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसलिए समय पर जांच बहुत जरूरी है। रेटिना विशेषज्ञ डॉ. प्रियांक के अनुसार अगर इस बीमारी की समय रहते जांच और इलाज हो जाए तो आंखों की रोशनी को बचाया जा सकता है। मोबाइल वैन में जूनियर डॉक्टरों की टीम रहेगी, जो आधुनिक मशीनों से मरीजों की आंखों की जांच करेगी और उनकी तस्वीरें भी लेगी। इन तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से जांचा जाएगा।


जिन मरीजों को ज्यादा इलाज की जरूरत होगी, उन्हें मेडिकल कॉलेज बुलाया जाएगा। वहीं जिनकी समस्या हल्की होगी, उनका इलाज मोबाइल वैन में ही निशुल्क किया जाएगा। इससे गांव और शहर दोनों जगह के लोगों को समय पर जांच और इलाज मिल सकेगा।