• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

आपदा में संघ का सेवा सकंल्प

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

चम्बा, हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी क्षेत्रों में आई आपदा ने वहाँ के लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनेक परिवारों को अपने अपने घरों से बेघर होना पड़ा। लेकिन इस परिस्थति में समाज सेवा संस्थाओं और  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राहत के लिए आगे आकर पीड़ितों की सहायता करने का संकल्प लिया, बता दें हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में जिन परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, उन 42 प्रभावित परिवारों को ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास, हमीरपुर ने 10.50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष अशोक शर्मा जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बता दें स्मृति न्यास के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

बताते चलें कि इस साल आई आपदा में स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएँ समर्पित की हैं। आठ-आठ स्वयंसेवकों की छह टोलियां रुद्रप्रयाग जनपद के वसुकेदार क्षेत्र के सभी गाँवों तक पहुँचकर आपदा पीड़ितों का दर्द बाँटने का कार्य कर किया। स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ प्रभावित परिवारों की सहायता की कोई भी मुश्किल हो स्वयंसेवक मदद के लिए सबसे पहले और सबसे आगे नजर आते है। चाहे राहत सामग्री पहुँचाना हो, फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक ले जाना हो, या भूखे-प्यासे प्रभावितों के लिए चाय, पानी और भोजन की व्यवस्था करनी हो, स्वयंसेवक हर स्तर पर तत्पर रहते हैं।