• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पूजन के द्वितीय दिवस पर श्रीराम सहस्रनामार्चन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में होने वाले ध्वाजारोहण कार्यक्रम के लिए द्वितीय दिवस भी विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ। एक हजार तुलसी पत्र से भगवान श्री राम का सहस्र नामार्चन हुआ।


आचार्यों द्वारा पहले दिन की भांति ही गणपति पूजन, पंचांग पूजन, षोडष मातृका पूजन के बाद मंडप प्रवेश पूजन कराया गया। इसके बाद योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, वास्तु पूजन, नवग्रह पूजन, और प्रधान मंडल के रूप में रामभद्र मंडल और अन्य मंडलों का आवाहन पूजन हुआ।


यजमान डॉ. अनिल मिश्र और अन्य यजमानों ने अर्द्धांगिनी सहित पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य आचार्य चंद्रभान शर्मा, उपाचार्य रविंद्र पैठणे, यज्ञ के ब्रह्मा व आचार्य पंकज शर्मा ने पूजन संपन्न कराया। पूजन व्यवस्था प्रमुख आचार्य इंद्रदेव मिश्र व आचार्य पंकज कौशिक की देखरेख में समस्त अनुष्ठान संपन्न हुआ।