• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

कासगंज : संघ ने माता अहिल्याबाई होल्कर के विचार जीवन में उतारने के लिए किया प्रेरित

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महिलाओं को सशक्त व श्रेष्ठ बनाने का प्रयास होता रहता है। संघ समय समय पर नारी वंदन, मातृशक्ति जागरण और परिवार प्रबोधन जैसे कार्यक्रमों से देश की नारी शक्ति को जागरूक करता रहता है संघ पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मना रहा है, संघ माता अहिल्याबाई होल्कर के नेतृत्व और कृतित्व से देश की मातृशक्ति और युवाओं को परिचित करा रहा है 

इस उद्देश्य से देश के विभिन्न भागों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कासगंज में भी माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई ने पर उनके विचारों को जनता तक पहुंचाने की का दायित्व लिया है। नगर में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर को न्याय, धर्म की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके उत्तम विचारों को जीवन में धारण करने को कहा गया नगर के रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हाल में हुई गोष्ठी में माता अहिल्याबाई के उत्तम विचारों से महिलाओं को जोड़ने का प्रयास हुआ। 

वहां एकत्र नारी शक्ति को माता अहिल्याबाई के जीवन व समाज में उनके त्याग की जानकारी दी गई। संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की सैंकड़ों महिलाओं ने प्रतिभागिता कर माता अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा की वे माता अहिल्याबाई होल्कर के विचारों को अपने जीवन में उतारकर न्याय व धर्म की परिचायिका बनेंगी और माँ भारती की यश पताका को चारों दिशाओं में फहरायेंगी।