• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

दुनिया में बेजोड़ है राम मंदिर निर्माण की तकनीक, यह एक प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है: आर शंकर रमन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

राममंदिर निर्माण की कार्यदाई संस्था लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) आर शंकर रमन पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। राम कथा पार्क पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सीधे रामजन्म भूमि गए। राम लला के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। पत्रकारों से बात करते हुए आर शंकर रमन ने कहा कि रामंदिर निर्माण में जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है वह अद्भुत है। आज तक किसी भी मंदिर इतनी मजबूत तकनीक का नहीं बना है। राममंदिर निर्माण में प्राचीन विधा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले मंदिर निर्माण में लंबा समय लग जाता था, लेकिन राम मंदिर का निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह है कि हम प्राचीन और आधुनिक विधा का समन्वय बनाकर मंदिर निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है। यह इतिहास बनाने का एक मौका है। हमारी टीम राम सेवा का लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

 एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर वीके मेहता ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है कि यह प्राकृतिक आपदाओं से भी सुरक्षित रहेगा। मंदिर भूकंप रोधी प्राचीन पद्धति के अनुसार बनाया जा रहा है। सीबीआरआई रुड़की के वैज्ञानिकों ने और चेन्नई के वैज्ञानिकों ने राम मंदिर के भूकंप रोधी होने पर विशेष रिसर्च किया है।