• अनुवाद करें: |
इतिहास

भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनयिक भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन
10 जून 1890 - 5 अगस्त 1950

गोपीनाथ बोरदोलोई प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे। इन्हें 'आधुनिक असम का निर्माता' कहा जाता है। इन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया था। उन्होंने असम के औद्योगीकरण पर विशेष बल दिया और कई विश्वविद्यालयों की स्थापना करवायी। असम के लिए उन्होंने जो उपयोगी कार्य किए, उनके कारण वहाँ की जनता ने उन्हें ‘लोकप्रिय’ की उपाधि दी थी। उनके प्रयासों से ही असम भारत का अविभाजित अंग बना।