• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

हम किसी पर हमला नहीं करते और ना ही किसी के हमले को बर्दाश्त करते : विनोद बंसल

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि हम किसी पर आक्रमण करते नहीं, कोई दूसरा करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं करते। जिहादी मानसिकता के लोग बाज आएं। हिन्दू समाज अब किसी भी तरह के दबाव से, किसी भी तरह की हिंसा से और किसी भी तरह के आक्रमण से डरने वाला नहीं हैं। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल रविवार को मुरादाबाद में विहिप के तत्वावधान में निकलने वाली श्री राम जन्मोत्सव भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए मुरादाबाद पहुंचे। विनोद बंसल ने कहा कि भारत में वर्ष प्रतिपदा से हनुमान जन्मोत्सव तक 30 हजार स्थानों पर श्री राम जन्म उत्सव के कार्यक्रम हो रहे हैं। 15 दिवसीय इस पखवाड़े में देशभर में निकलने वाली 30 हजार श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्राएं पूरे देश में राममय माहौल बनाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि अगले वर्ष होने वाली रामनवमी से पूर्व अपनी जन्मस्थली गर्भ गृह अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन होंगे। देशभर में आयोजित हो रही यात्राओं में उमड़ रहे लोगों की भीड़ से प्रतीत हो रहा है कि हमारा देश पुनः रामराज की ओर लौट रहा है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भारत में सेक्युलर बिरादरी और सेक्युलर ब्रिगेड के लोग जिहादी तत्वों को उकसाने में लगे हुए हैं। इससे देश में हिंसा का वातावरण तैयार हो जाए। वह लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं लेकिन हिन्दू समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इन जिहादी तत्वों को पालने, पोषने व उनको आश्रय देने वाले उनके पैरोकार यह भली-भांति समझ लें कि वह दिन लद गए जब वह हिन्दू समाज को बांटने, काटने और छांटने का काम करते थे।

विनोद बंसल ने कहा कि देश में कुछ स्थानों पर हमारी यात्राओं पर हमले इस मंशा से हुए कि यह इलाका हमारा है, यह मोहल्ला हमारा हैं, यह क्षेत्र हमारा है। अब वह लोग यह समझ लें की देश में कोई इलाका, कोई मोहल्ला अब नहीं बंटेगा। जो बटना था, वह 1947 में बंट गया। उन्होंने कहा कि हम किसी पर हमला नहीं करते और किसी के हमले को बर्दाश्त नहीं करते। जिहादी मानसिकता से लोग बाहर आ जाएं। संवेदनशील इलाका बताकर हमारी यात्रा न रोकी जाए। कोई इलाका संवेदनशील नहीं होता। पुलिस प्रशासन का दायित्व है कि वहां पर कानून व्यवस्था बनाए रखें। इस मौके पर विहिप के प्रांत मंत्री राजकमल गुप्ता, विभागाध्यक्ष सतीश अरोड़ा, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक गौरव भटनागर, विहिप के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, महानगर मंत्री अविनाश गुप्ता, प्रभात गोयल, महानगर प्रचार प्रमुख साकार भटनागर, धर्म रक्षा के प्रचार प्रसार प्रमुख गौरव कश्यप, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।