• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

उत्तराखण्ड सरकार की पहल से दिव्यंगो को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का अवसर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 हल्द्वानी, उत्तराखण्ड

आज देश में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी दैनिक स्थिति में सुधार लाने के लिए केन्द्र सरकार के साथ–साथ राआज देश में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी दैनिक स्थिति में सुधार लाने के लिए केन्द्र सरकार के साथसाथ राज्य सरकारें भी विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ प्राप्त कर देशभर से दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन आगे बढ़ रहे है।

कुछ ऐसा ही काम उत्तराखण्ड सरकार का समाज कल्याण विभाग कर रहा है। दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग नैनीतील जिले में राज्य का पहला दिव्यांग कैफे खोलने जा रहा है। विभाग ने कैफे संचालन के लिए 10 दिव्यांगों का चयन किया है। चयनित दिव्यांगों को रामनगर के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के द्वारा अलग-अलग व्यंजन तैयार करने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

उत्तराखण्ड समाज कल्याण विभाग प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है। इसी क्रम में विभाग दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में पहल करने जा रहा है। विभाग कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के सहयोग से पहला दिव्यांग कैफे खोलने जा रहा है।

उत्तराखण्ड सरकार की इस पहल से न केवल राज्य के दिव्यांग आत्मनिर्भर बन सकेंगे बल्कि ये पहल देश की अन्य राज्य सरकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।