• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

महिला किसान ने बनाया अनोखा सिरका, पूरे देश में हुआ हिट

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

अगर सोच देसी हो और तरीका ऑर्गेनिक तो मिट्टी भी सोना उगलती है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की महिला किसान ने ये सच कर दिखाया है। महिला किसान प्रिंसी ने मूली का ऐसा सिरका तैयार किया है, जिसका स्वाद बेमिसाल है। यही कारण है कि उनके इस विशेष सिरके की बिक्री देशभर में हो रही है। इस सिरके की डिमांड इतनी है कि प्रिंसी को अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। प्रिंसी का दावा है कि ये सिरका पूरी तरह ऑर्गेनिक है। वे सबसे पहले अपने खेत में ऑर्गेनिक गन्ना उगाती है। जिसे किसी भी केमिकल के बिना तैयार किया जाता है। इसी गन्ने से बनता है देसी सिरका, वो भी पारंपरिक मटकों में। यानी स्वाद शुद्ध, सेहत दुरुस्त। इसके बाद आता है वो विशेष राज जो इनके सिरके को देशभर में प्रसिद्ध बना चुका है। ये है ऑर्गेनिक मूली। जिसमें प्रयोग किया जाता है वर्मी कम्पोस्ट और जीवामृत यानी पूरी तरह प्राकृतिक।जब यही ऑर्गेनिक मूली मटकों में तैयार सिरके में मिलाई जाती है।  तो बनता है एक ऐसा प्रोडक्ट, जिसकी आज पूरे देश में जबरदस्त डिमांड है। यानी छोटा कदम पर मुनाफा बड़ा। आज इनका मूली वाला सिरका घर-घर पहुंच रहा है। जिससे महिला किसान प्रिंसी दूसरी महिलाओं और किसानों के लिए मिसाल बन गई हैं। ऑर्गेनिक खेती देसी तरीका और नवाचार की ताकत। मुरादाबाद की प्रिंसी की ये कहानी बताती है,  मेहनत सही दिशा में हो, तो छोटी चीज भी बड़ा मुनाफा दे सकती है और प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बन सकती है।