• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

ताज होटल की नौकरी छोड़ युवक ने शुरू किया केक का बिजनेस, लोगों को खूब पसंद या रहे हैं चीज केक

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादून के करनपुर में सोनवीर सिंह चिकागोनाम से बेकरी संचालित करते है। इससे पहले वे ताज में नौकरी करते थे, लेकिन उसी दौरान उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने का संकल्प लिया और आज उनकी बेकरी के खास केक लोगों को बहुत पसंद या रहे हैं।

सोनवीर मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं, जो देहरादून में पढ़ने के लिए आए थे। 12वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर छोटा सा कैफे शुरू करने की सोची। जिसमें वह बर्गर, स्नैक्स आदि बनाकर बेचते थे। वह ज्यादा अच्छा एक्सपीरियंस लेने के लिए होटल मैनेजमेंट करने के बाद मुंबई के ताज होटल में नौकरी के लिए चले गए। एक साल ताज होटल में नौकरी करने के बाद उन्होंने अपने बिजनेस करने का मन बनाया और नौकरी छोड़ दी। बेकरी उत्पाद के लिए मशहूर देहरादून में उन्होंने बेकरी ही खोलने की सोची। सोनवीर बताते हैं कि उन्होंने बेकरी उत्पादों में क़ई नए प्रयोग किये हैं, जो देहरादून की बड़ी बेकरी पर ही महंगे दामों पर मिलते हैं। उन्होंने मध्यम वर्गीय लोगों के लिए केक, डोनट्स, बेकरी बिस्किट क़ई तरह के फ्लेवर्स और नए क्लेवर में बनाने शुरू किए, जो 100% एगलेस होने के साथ-साथ जेलेटिन फ्री भी है।