• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अरमान बना अमन, मुरादाबाद में हिन्दू बेटी से लव जिहाद!

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

अगर आप भी किसी अनजान मेडिकल स्टोर या दुकान पर अपना नंबर शेयर कर देती हैं, यह खबर आपकी आँखें खोलने के लिए काफी है। मुरादाबाद में एक बीसीए छात्रा के साथ जो हुआ, वो सुनकर आपका खून खौल उठेगा।

जी हां, बिहार की रहने वाली एक बीसीए छात्रा मुरादाबाद के पाकबड़ा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। एक दिन दवा लेने गई, तो मेडिकल स्टोर पर एक युवक मिला। उसने नाम बताया - 'अमन' मीठी-मीठी बातें कीं, कमरा दिलाने का झांसा दिया और नंबर ले लिया। लेकिन जब छात्रा को सच्चाई पता चली कि 'अमन' कोई हिन्दू नहीं, बल्कि 'अरमान मेडिकल स्टोर' का मालिक अरमान है, तो असली खौफनाक चेहरा सामने आया।

सच्चाई खुलने पर अरमान ने अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू किया। शारीरिक शोषण किया, जबरन गर्भपात की दवाइयां खिलाईं, और हद तो तब हो गई जब छात्रा पर बुर्का पहनकर कॉलेज जाने, हिन्दू देवी-देवताओं को अपशब्द कहने और जबरन नॉनवेज बिरयानी खाने का दबाव बनाया गया। छात्रा ने विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई।

इसी कड़ी में जानकारी देते हुए, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि FIR दर्ज हो चुकी है, अरमान की तलाश में 2 टीमें लगी हैं और उसके साथियों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि हमारी बहन-बेटियां कब तक ऐसी नकली पहचान वालों का शिकार बनती रहेंगी? कॉलेज जाने वाली, पढ़ी-लिखी छात्राएं भी आखिर इतनी आसानी से इन 'दीपक' और 'अमन' के जाल में क्यों फंस रही हैं