• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

झाड़-फूंक के बहाने दरिंदगी, मौलवी पर धमकाने का आरोप

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

एक महिला, दो बच्चों की मां, अपनी परेशानियों से जूझ रही थी। तभी गांव का एक युवक ने उसे मस्जिद में जाकर झाड़-फूंक कराने की सलाह दी। बातों के जाल में महिला को फंसता देख उसे झाड़-फूंक के बहाने नागल थाना क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद में ले गया। जहां पहले से मौजूद मौलवी ने उसे ताबीज मिलाकर पानी पिलाया। आरोप है कि पानी पीते ही महिला बेसुध हो गई। इसी हालत का फायदा उठाकर युवक और मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का कहना है कि जब उसे होश आया, तो उसे अपने साथ हुए गलत काम का एहसास हुआ, उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का कहना है कि मुंह खोलने पर उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ समय तक खामोश रहने के बाद, उसने हिम्मत जुटाई और फतेहपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस जांच कर रही है। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि भरोसे और डर के बीच फंसी एक कहानी है। जिसका सच अब सामने आना बाकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।