• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पर्यावरण संरक्षण में उत्तर प्रदेश बना प्रेरणा, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की प्रशंसा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मन की बात’ में उत्तर प्रदेश की सराहना, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते उन्होंने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशभर के लोग इस अभियान से जुड़कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि कई जीव-जंतुओं का भी घर होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन के किसी खास अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। आज लगाया गया छोटा-सा पौधा आने वाली पीढ़ियों को हरियाली, स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य की सौगात देगा।

प्रधानमंत्री की इस सराहना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में उत्तर प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सिद्ध किया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के इस अभियान को आगे भी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।