• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ेगा 3200 किलो का गदा और 3000 किलो का धनुष

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद अब लगातार श्रद्धालु भारी संख्या में राम मंदिर पहुँच रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर की सजावट एवं चढ़ाव बढ़ रहा है। राम मंदिर में अब राजस्थान का गदा और धनुष चढ़ाया जाएगा। भव्य यात्रा के साथ गदा और धनुष अयोध्या पहुंचाएं जाएंगे।

अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद बने रामलला के भव्य मंदिर में सिरोही जिले के शिवगंज से हनुमान गदा और श्रीराम जी का विशाल शिव धनुष चढ़ाया जाएगा। श्रीजी सनातन सेवा संस्थान शिवगंज सुमेरपुर ये गदा और धनुष बनवा रही है। दो माह पूर्व रामनवमी से इन्हें बनाना शुरू किया गया था। ये काम  कैलाश कुमार सुथार और हितेश सोनी की देखरेख में 18 कारीगर कर रहे हैं। पंचधातु से निर्मित ये धनुष और गदा अयोध्या राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगा। सिरोही जिले के कारीगरों ने मंदिर के निर्माण कार्य मे भी अहम भूमिका निभाई थी। कैलाशकुमार सुथार ने बताया हनुमान गदा में करीब 3200 किलो आयरन का उपयोग किया जा रहा है। इसके ऊपर करीब 1700 किलोग्राम पंच धातु का उपयोग किया जा रहा है। गदा की लम्बाई 26 फीट और ऊंचाई सवा 12 फीट है। वहीं रामजी के शिव धनुष में 3 हजार किलो आयरन से धनुष तैयार कर उस पर 1500 किलो पंच धातु चढ़ायी जाएगी। इस धनुष-बाण की लम्बाई 31 फीट और ऊंचाई सवा 21 फीट है। यह गदा और धनुष गोपालजी मंदिर परिसर में तैयार किया जा रहा है।