• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बलिया में धर्म परिवर्तन का आरोपी हुआ गिरफ्तार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बलिया, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बलिया में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। बता दें यहाँ भीमपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को लालच देने और भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम विनोद कुमार है जिसे बाराडीह लवाई पट्टी से पकड़ा गया है। नगरा निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि विनोद कुमार बाहरी लोगों के साथ मिलकर हरिजन बस्ती में लोगों को इकट्ठा कर रहा था और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए कह रहा था। आरोप है कि वह लोगों को धर्म बदलने पर पैसे, नौकरी और घर मिलने का लालच दे रहा था। साथ ही, हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्ति अपमानत के लिए भी उकसा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया।

आरोपी विनोद कुमार पुलिस की गिरफ्त में। - Dainik Bhaskar

इसी कड़ी में उपनिरीक्षक अंकित यादव और कॉन्स्टेबल दुर्गेशचंद्र यादव ने सूचना के आधार पर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से एक बाइबिल, एक पुरानी कॉपी और दो बैनर मिले हैं। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट भेज दिया गया है।