• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

राजा बनकर हिन्दू लड़कियों को फंसाता था आवेश खान, हुआ गिरफ्तार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

हापुड़, उत्तर प्रदेश

पहचान छिपाकर हिन्दू समाज में घुसपैठ करना अब मजहबी जिहाद का खतरनाक हथियार बन चुका है। जी हां एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, जहां हापुड़ के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर पहले एक हिन्दू युवक से दोस्ती की और फिर उसकी बहन को प्रेम के जाल में फंसा लिया। बता दें आरोपी का नाम आवेश खान है। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का रहने वाला है और पिछले छह साल से भोपाल की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। फैक्ट्री में उसने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को राजाबताया था। आवेश ने फैक्ट्री में काम करने वाले एक हिंदू युवक से दोस्ती की। बाद में उसने उसके जरिए उसकी 22 वर्षीय बहन से संपर्क किया और खुद को राजाबताकर उससे प्रेम संबंध बना लिए। युवती को शुरुआत में लगा कि वह उससे सच्चा प्यार करता है।


आरोप है कि युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। जब युवती को उसकी असली पहचान का पता चला और उसने दूरी बनानी चाही, तो आरोपी ने उन वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। डर और तनाव में आकर युवती ने अपने परिवार को पूरी बात बताई और कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल की जांच में 40 अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें पीड़िता के अलावा दो अन्य लड़कियों के वीडियो भी बताए जा रहे हैं। मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं और भी पीड़िताएं तो नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहचान छिपाकर दोस्ती की, प्रेम संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेल किया फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।