• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

दीपावली पर अयोध्या में दर्ज होगा नया विश्व रिकॉर्ड

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अपनी आस्था, संस्कृति और परंपरा के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और अयोध्या की दिवाली भी पूरी दुनिया में प्रचलित है। वही हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर होने जा रहा है जी हां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बार का दीपोत्सव अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।

Image

जानकारी के अनुसार अयोध्या नगरी में इस वर्ष सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर करीब 28 लाख दीप जलाने की तैयारी चल रही है। जिससे एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। वही इस बार दीपोत्सव की अहम बात यह है कि पहली बार “लक्ष्मण किला घाट” को भी इस आयोजन में शामिल किया गया है।

Image

Image

यहां सवा चार लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट पर लगभग साढ़े चार लाख दीप, जबकि भजन संध्या घाट पर साढ़े पांच लाख दीपों की रौशनी से पूरा सरयू तट दिव्यता से चमक उठेगा। दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण “राम की पैड़ी” रहेगी, जहां अकेले 15 से 16 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 

Image