• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

संघ कार्य सदैव राष्ट्र के गौरव के लिए रहा है – अरुण कुमार जी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

नांदेड़, महाराष्ट्र 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार जी ने कहा कि संघ का कार्य सदैव राष्ट्र के गौरव के लिए रहा है। संघ की स्थापना के बाद, संघ का उतना विस्तार नहीं हुआ था। फिर भी, डॉ. हेडगेवार सहित कई संघ स्वयंसेवकों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया। डॉ. हेडगेवार स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के कारण दो बार जेल गए। संघ के स्वयंसेवकों ने तत्कालीन क्रांतिकारियों और कांग्रेस नेताओं को भूमिगत कार्य करने में मदद की। संघ का कार्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत सदैव स्वतंत्र और विजयी रहे, और यह कार्य ईश्वरीय कार्य है।

वे नांदेड़ के श्री गुरु गोविंद सिंह नगर में विजयादशमी उत्सव में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शारदा कंस्ट्रक्शन के सुमित जी मोर्गे मंचासीन रहे। विजयादशमी उत्सव नागार्जुन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया।

सह सरकार्यवाह जी ने कहा कि “संघ कार्य राष्ट्र के गौरव के लिए सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर शुरू किया गया कार्य है। संघ किसी को अपना शत्रु नहीं मानता। जो लोग संघ की आलोचना करते हैं, उनसे अपनेपन का रिश्ता बनाकर उन्हें भी साथ लेंगे। संघ ने अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में अपना कार्य आरंभ किया था। अनेक कठिनाइयाँ आईं, लेकिन हमारे मन में यह विश्वास था कि संघ कार्य ईश्वर का कार्य है। हमारा मार्ग सही है और एक दिन हमारी विजय होगी। इसीलिए हम चलते रहे”।

इस उत्सव में नगर से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नागरिक भाई-बहन उपस्थित रहे।