• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, लक्ष्मणझूला में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड

नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में आए एक बांग्लादेशी नागरिक को लक्ष्मणझूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अपना नाम बदलकर सत्यनिष्ठबता रहा था और इसी नाम से उसने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था।

लक्ष्मणझूला थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहारके तहत पुलिस और खुफिया टीम रामझूला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसकी बातें सही नहीं लगीं, इसलिए उसे थाने ले जाकर जांच की गई। पूछताछ में उसने अपना असली नाम सनीउर रहमान बताया, जो बांग्लादेश के फरीदपुर का रहने वाला है। जांच में पता चला कि वह 2016 से बिना वीजा के भारत में रह रहा था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने सत्यनिष्ठ आर्यनाम से गाजियाबाद के पते पर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था।

पुलिस को उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट मिला, जिसकी वैधता 2018 में खत्म हो चुकी थी। इसके अलावा उसके पास मोबाइल फोन और टैबलेट भी बरामद हुए। वह एक दिन पहले ही लक्ष्मणझूला घूमने आया था। पुलिस के अनुसार वह पहले बंगाल, दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई जगहों पर रह चुका है। वहीं, दो दिन पहले ऋषिकेश में पकड़ी गई एक बांग्लादेशी महिला को भारत लाने वाला बिचौलिया अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि उस महिला की इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती हुई थी और उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत लाया गया था। उसे नटराज चौक के पास से पकड़ा गया था।