• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

चारधाम यात्रा 2026: हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

हरिद्वार, उत्तराखण्ड

 चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए खास प्रबंध किए हैं। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र शुरू हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों का पंजीकरण विधिवत किया जा रहा है। प्रशासन ने केंद्र पर बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रही है, ताकि यात्रा सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने श्रद्धालुओं का फूल-माला और टीका लगाकर स्वागत किया और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

पंजीकरण केंद्र पर अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और उत्साह के साथ अपना पंजीकरण करा रहे हैं। यहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद हैं, जो व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।