• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अब और बेहतर होगी चारधाम यात्रा, सरकार ने संभाली कमान

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादून, उत्तराखण्ड

19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार ने व्यापक तैयारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ मिलकर एक्शन प्लान तैयार किया है। यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई रोक नहीं होगी और वे बिना बाधा दर्शन कर सकेंगे।

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी कर ली है। इस बार यात्रा को पहले से ज्यादा आसान, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। बता दें, प्रदेश में 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। सरकार ने तय किया है कि चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या या पंजीकरण पर कोई रोक नहीं होगी। सभी भक्त बिना किसी रुकावट के दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सबसे जरूरी है। देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की सेवा को हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी माना जाएगा।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और स्लॉट सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे यात्रा सुव्यवस्थित रहे। साथ ही, दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा, ताकि श्रद्धालुओं से अधिक पैसे न वसूले जाएं। यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाने, रास्तों पर कचरा डालने के लिए बॉक्स लगाने और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस पहल से चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, साफ-सुथरा और श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक बनाने की कोशिश की जा रही है।