कॉर्पाेरेट तक पहुंचा मतांतरण और गजवा-ए-हिंद का रणक्षेत्र
धार्मिक परिवर्तन के रूप में एक विस्तृत विश्लेषण -
आज कॉर्पाेरेट जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में एक नई और चिंताजनक कहानी लिखी जा रही है। मतांतरण अब सिर्फ पुराने गांवों या आदिवासी इलाकों तक सीमित नहीं रहा। यह एयर-कंडीशंड ऑफिसों, BPO यूनिट्स, लिंक्डइन प्रोफाइल्स और ‘वेलनेस सेशन’ के नाम पर फैल रहा है। पहले यह आर्थिक या तकनीकी बदलाव था ।AI क्लाउड, 5G अब खुलकर धार्मिक परिवर्तन यानी जबरन या प्रलोभन से कन्वर्शन का रूप ले चुका है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में यह सिर्फ आर्थिक मामला नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक रणक्षेत्र बन गया है। कुछ चर्चाओं में इसे गजवा-ए-हिंद के आधुनिक संस्करण से जोड़ा जा रहा है वह कथा जो कुछ हदीसों से निकली और पाकिस्तान आधारित समूहों द्वारा इस्तेमाल होती रही है। हम एक राजनीतिक विश्लेषक की नजर से देखें तो साफ दिखता है कि कॉर्पाेरेट मतांतरण अब सिर्फ बिजनेस की भाषा में नहीं, बल्कि संस्कृति और पहचान की लड़ाई में बदल गया है। यह विश्लेषण तथ्यों, हालिया घटनाओं, डेटा और उदाहरणों के साथ देखेगा कि कॉर्पाेरेट में धार्मिक मतांतरण कैसे फैल रहा है, इसके दीर्घकालिक परिणाम क्या हो सकते हैं, इसे रोकने की चुनौतियां क्या हैं और पूरा मामला किस दिशा में जा रहा है ।
कॉर्पाेरेट में मतांतरण: धार्मिक परिवर्तन का नया और खतरनाक स्वरूप
भारत का IT सेक्टर FY26 में 315 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। NASSCOM के अनुसार 6.1 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ यह पहली बार 300 बिलियन डॉलर के पार पहुंचा। IT सर्विसेज अकेले 10-12 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू दे रही हैं। डिजिटल ट्रांसफॅर्मेशन मार्केट 2026 में 144.48 बिलियन USD का है और 2031 तक 304.86 बिलियन USD तक पहुंचने की उम्मीद है, CAGR 16.12 प्रतिशत के साथ। TCS, Infosys, Wipro जैसी कंपनियां AI क्लाउड और 5G पर अरबों खर्च कर रही हैं। TCSअकेले FY26 में अपना AI रेवेन्यू 2.3 बिलियन USD तक ले गया, Q4 में 17.3 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने 5,500 AI प्रोजेक्ट्स पूरे किए और 450,000 से ज्यादा कर्मचारियों को GenAI ट्रेनिंग दी। लेकिन इस तकनीकी चमक की आड़ में कुछ और हो रहा है। DEI पॉलिसी, विविधता भर्ती और सांस्कृतिक अनुकूलन के नाम पर हिंदू कर्मचारियों पर दबाव, हलाल सर्टिफिकेशन, प्रेयर रूम्स और जबरन कन्वर्शन के आरोप लग रहे हैं। TCS के नासिक BPO यूनिट का मामला सबसे ताजा और चौंकाने वाला उदाहरण है। मार्च-अप्रैल 2026 में नासिक पुलिस में 9 FIR दर्ज हुईं। आठ हिंदू महिलाएं और एक पुरुष कर्मचारी जिन पर ये गंभीर आरोप लगे हैं, वे TCS नासिक BPO यूनिट में काम करते थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ, स्टॉकिंग की गई, ग्रोपिंग की गई, हिंदू देवताओं का अपमान किया गया, नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, बीफ खिलाने की कोशिश की गई और सबसे गंभीर आरोप ये था कि जबरन इस्लाम में परिवर्तन की कोशिश की गई।
मुख्य आरोपी निदा खान है जो कि 26 साल की प्रोसेस एसोसिएट (टेलीकॉलर)। पुलिस और SIT ने उसे ”क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी“ का किंगपिन या मास्टरमाइंड बताया। निदा हिंदू लड़कियों को वीकेंड पार्टीज, होटल और रिसॉर्ट में बुलाती। पहले दोस्ती, फिर रिलेशनशिप, फिर ‘रुद्राक्ष’ उतारकर इस्लाम अपनाने का दबाव। कई शिकायतकर्ताओं ने कहा कि निदा ने हिंदू देवताओं की पूजा पर आपत्ति जताई और ‘सच्चा रास्ता’ इस्लाम बताया। निदा खान फरार है और कोर्ट ने 20 अप्रैल को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और 27 अप्रैल को अंतिम सुनवाई तय की। उसके साथ डेनिश शेख, तौसीफ अत्तर, रजा मेमन, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, आसिफ अफताब अंसारी जैसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक्सट्रीमिस्ट लिंक्स और फॉरेन फंडिंग की आशंका जताते हुए NIA, ATS और स्टेट इंटेलिजेंस को पत्र लिखा। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई जिसमें जबरन धार्मिक परिवर्तन को ‘टेररिस्ट एक्ट’ घोषित करने की मांग की गई। TCS ने यूनिट के ऑपरेशंस सस्पेंड कर दिए, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन दिया और आंतरिक जांच पैनल बनाया। कंपनी का बयान है कि आंतरिक चैनल पर कोई शिकायत नहीं आई थी, लेकिन SIT जांच में 70 से ज्यादा ईमेल और चैट्स का जिक्र आया है जहां शिकायतें नजरअंदाज की गईं। यह सिर्फ एक यूनिट की घटना नहीं लगती, बल्कि 2022 से 2026 तक चल रहे सिस्टेमैटिक पैटर्न का हिस्सा है।
Infosys, Wipro, HCL जैसी कंपनियों में भी DEI के नाम पर टारगेटेड हायरिंग और सांस्कृतिक बदलाव के आरोप आए हैं। Reliance Jio की Intelligence Grid और Google-Meta JV के बीच हलाल पॉलिसी और प्रेयर रूम्स पर बहस चल रही है। BSE 500 कंपनियों में मुस्लिम कर्मचारी प्रतिनिधित्व सिर्फ 2.67 प्रतिशत है, जबकि आबादी में 14.2 प्रतिशत। Sachar Committee के आंकड़ों के मुताबिक मुस्लिम साक्षरता 59ण्1 प्रतिशत और ग्रेजुएट स्तर पर सिर्फ 4 प्रतिशत।
गजवा-ए-हिंद का कॉर्पाेरेट रणक्षेत्र और इसके दीर्घकालिक परिणाम:
गजवा-ए-हिंद कुछ हदीसों (Sunan al-Nasa*i, Musnad Ahmad) से जुड़ा शब्द है, लेकिन ज्यादातर विद्वान इन्हें दाइफ मानते हैं और eschatological (अंतिम समय संबंधी) बताते हैं। पाकिस्तानी ग्रुप्स इसे रिक्रूटमेंट टूल के रूप में इस्तेमाल करते रहे। अब नासिक मामले में BJP, शिवसेना और हिंदू संगठनों ने इसे ‘Corporate Jihad’ या ‘Operation Ghazwa-e-Hind’ कहा।
अगर यह धार्मिक मतांतरण अनियंत्रित रहा तो परिणाम गंभीर होंगे। वर्कफोर्स में डेमोग्राफिक शिफ्ट आएगी। IT और BFSI जैसे सेक्टरों में सांस्कृतिक एकरूपता टूटेगी। Pew Research के अनुसार 2050 तक भारत में मुस्लिम आबादी करीब 31 करोड़ पहुंच सकती है। हिंदू रिटेंशन रेट 99 प्रतिशत है, लेकिन प्रलोभन या जबरन कन्वर्शन से परिवार टूटेंगे, सोशल कोहेसन कमजोर होगा और गांव-शहर स्तर पर संघर्ष बढ़ेगा। आर्थिक रूप से प्रोडक्टिविटी प्रभावित होगी।
कार्पाेरेट मतांतरण रोकने की चुनौतियां:
धार्मिक मतांतरण को रोकना आसान नहीं। पहली चुनौती कानूनी है। 12 राज्यों में एंटी-कन्वर्शन लॉ हैं, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में लागू करना मुश्किल। महाराष्ट्र का 2026 कानून 60 दिन पहले डिक्लेरेशन मांगता है, फिर भी HR ‘व्यक्तिगत मामला’ कहकर टाल देता है। बोझ साबित करने का आरोपी पर है। निदा खान गर्भवती होने का हवाला देकर बेल की कोशिश कर रही है। दूसरी चुनौती कॉर्पाेरेट रेसिस्टेंस। ग्लोबल DEI पॉलिसी और वेस्टर्न क्लाइंट्स के दबाव में कंपनियां विविधता बढ़ावा देती हैं। TCS जैसे जायंट AI पर 2.3 बिलियन USD रेवेन्यू बना रहे हैं, लेकिन जांच में देरी दिखती है। तीसरी चुनौती सबूत और जांच की। नासिक में 9 FIR और गिरफ्तारियों के बावजूद डिफेंस ‘पर्सनल फॉलआउट’ का हवाला दे रहा है। WhatsApp चैट, होटल बुकिंग और फॉरेन लिंक्स की जांच ATS-NIA को भेजी गई, लेकिन प्रूफ इकट्ठा करना समय लेता है। चौथी चुनौती सामाजिक है ‘सांप्रदायिक’ लेबल लगने का डर। मीडिया और सेकुलर आवाजें अक्सर चुप रह जाती हैं जब पीड़ित हिंदू होते हैं। पांचवीं चुनौती स्किल गैप और हायरिंग। मुस्लिम कम्युनिटी में शिक्षा कम होने के बावजूद टारगेटेड रिक्रूटमेंट से नेटवर्क बन सकता है।
लड़ाई और समाधान क्या हो सकते हैं:
कॉर्पाेरेट मतांतरण अब धार्मिक परिवर्तन का रूप ले चुका है। TCS का AI रेवेन्यू 2.3 बिलियन USD और नासिक का कन्वर्शन सिंडिकेट दोनों एक साथ चल रहे हैं। निदा खान का फरार होना और ATS-NIA जांच इसे और गंभीर बनाती है। गजवा-ए-हिंद का रणक्षेत्र अब बोर्डरूम और ठच्व् यूनिट्स तक पहुंच गया है। दीर्घकालिक परिणाम सांस्कृतिक क्षय, आर्थिक नुकसान और सुरक्षा खतरे के रूप में सामने आएंगे। इसे रोकने के लिए डेटा-ड्रिवन जांच, सख्त कानून लागू, POSH कमिटी को मजबूत करना, कैमरा सर्विलांस, रिलिजियस हेल्पलाइन और जागरूकता जरूरी है। TCS जैसी कंपनियों ने आंतरिक गाइडलाइंस जारी की हैं, किसी भी प्रकार के जबरन कन्वर्शन या धार्मिक दबाव को डिस्पोजल का आधार बनाया गया है। लेकिन ऑफिस के बाहर चलने वाले ग्रुप्स और ऑनलाइन नेटवर्क पर नियंत्रण चुनौतीपूर्ण है।
भारत को 2030 तक AI से ट्रिलियनों का फायदा उठाना है, लेकिन धार्मिक मतांतरण की आड़ में हाइब्रिड खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। असली रणक्षेत्र अब आर्थिक विकास और सांस्कृतिक सुरक्षा का है। कंपनियां AI पर फोकस करें, लेकिन वर्कप्लेस को धर्म की लड़ाई का मैदान न बनने दें। समय आ गया है कि तथ्यों पर आधारित कार्रवाई हो, न कि सिर्फ चर्चा। जांच पूरी होने तक हर पक्ष का सम्मान जरूरी, लेकिन पीड़ितों की आवाज को दबने नहीं देना चाहिए।
लेखक - डॉ. गायत्री दीक्षित, जेएनयू




