• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

गौचर ओरण भूमि अतिक्रमण मुक्त हो, राज्य सरकार कानून बनाए – डॉ. सुरेंद्र जैन जी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पुष्कर

विश्व हिन्दू परिषद राजस्थान क्षेत्र के विधि आयाम का दो दिवसीय अधिवक्ता अधिवेशन शनिवार से पुष्कर में शुरू हुआ। अधिवेशन के दौरान विहिप के केंद्रीय सयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आज शिक्षा के तुष्टीकरण को समाप्त करना अब सरकार की पहल होनी चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा ही सभी जगह लागू होनी चाहिए। ऐसी शिक्षा जो राष्ट्र बोध कराए। धर्म विशेष की शिक्षा बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1995 के गौरक्षा कानून में व्यापक बदलाव की आवश्यकता है। तभी कानून प्रभावी होगा और राजस्थान में गौकशी व तस्करी के मामले खत्म होंगे।

मंदिरों के विषय पर कहा कि विहिप मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को मुक्त करने की मांग को मजबूत करता है। और यह मांग भी करता है कि मंदिरों का प्रसाद चढ़ावा और आय का धन धर्म, संस्कृति, और सनातन संस्कारों के संरक्षण में उपयोग होना चाहिए। मंदिर की संपत्ति सरकारी नियंत्रण से मुक्त होनी चाहिए और समाज की ट्रस्ट को संचालन सौंपना चाहिए। तभी मिलावटी प्रसाद और हिन्दू भावना को ठेस पहुंचाने के मामले रुकेंगे।

राजस्थान में बढ़ते मतांतरण को रोकने को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा पारित कानून का विहिप स्वागत करता है और आशा करता है कि अब राज्य में बढ़ते मतांतरण के विषय पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान धर्म कर्म का क्षेत्र रहा है। हर गांव में गौचर ओरण भूमि समाज द्वारा छोड़ी जाती थी। लेकिन दुर्भाग्य से आज उसी गौचर व ओरण भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण से हर गांव त्रस्त है। ऐसे में राजस्थान सरकार से मांग करते हैं कि हर गांव में ओरण गौचर की भूमि को चिन्हित कर मुक्त कराने का प्रभावी कदम उठाने की अब आवश्यकता है।

प्रेस वार्ता में क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय संगठन मंत्री राजाराम विहिप प्रवक्ता अमितोश पारीक मोतीसिंह राजपुरोहित सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।