• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

मुरादाबाद की महिलाओं की प्रेरक पहल

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश 

आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में भी मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। वो न केवल खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देकर आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं। ऐसा ही उदाहरण उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में देखने को मिला। यहां 12 महिलाओं ने मिलकर परिवर्तन एसएचजीनाम से एक स्वयं सहायता समूह बनाया। समूह की महिलाएं मिलकर बेडशीट, चादर, पूजा के आसन, टेबल रनर और कई अन्य सामान तैयार करती हैं। खास बात यह है कि ये सभी उत्पाद खद्दी पर हाथ से बनाए जाते हैं। इनमें किसी मशीन, बिजली या विशेष उपकरण का उपयोग नहीं किया जाता। महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर से ही ये सामान तैयार करती हैं।

इस काम से पूरे समूह को अच्छा मुनाफा हो रहा है और उनकी आय लाखों रुपये तक पहुंच गई है। इन महिलाओं ने खुद को आत्मनिर्भर बनाया है और साथ ही अन्य महिलाओं व अपने परिवार के पुरुषों को भी रोजगार से जोड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ाया है। यह पहल सच में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की एक सुंदर मिसाल है।