• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

नौसेना ने रचा इतिहास, एलसीए नेवी की आईएनएस विक्रांत पर कराई लैंडिंग

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

भारतीय नौसेना ने आत्मनिर्भर भारतकी दिशा में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया। नौसेना के पायलटों ने भारत में निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान एलसीए नेवीको सफलतापूर्वक लैंड किया। स्वदेश में ही निर्मित लड़ाकू विमान और विमान वाहक जहाज को डिजाइन, विकसित और संचालित करके भारत ने अपनी क्षमता का एक साथ अनूठा प्रदर्शन किया है। आईएनएस विक्रांत का निर्माण केरल में भारतीय नौसेना के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में किया गया है।

भारतीय नौसेना आधुनिकीकरण के साथ ही समुद्र में अपनी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए हथियारों और मिसाइलों के अलावा अपने एयर विंग को भी मजबूत करने में जुटी है। आईएनएस विक्रांत पर एलएसी की सफल लैंडिंग इस लिहाज से अहम है कि नौसेना को इन हल्के लड़ाकू विमानों को हासिल करने के लिए विदेशों पर निर्भर नहीं रहना होगा और हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड वायुसेना के साथ ही नौसेना के लिए इनका निर्माण कर रहा है।