• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

ऑपरेशन कालनेमि : ढोंगियों और घुसपैठ पर प्रहार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

हरिद्वार, उत्तराखण्ड

सनातन पर चोट करने की साजिश रचने के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड में लगातार ढोंगियों की संख्या बढ़ती जा रही थी। इसलिए धामी सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने इसके विरुद्ध एक अभियान चलाया जिसका नाम रखा गया ऑपरेशन कालनेमिबता दें इस ऑपरेशन के तहत तमाम जगहों पर पुलिस ढोंगियों और संदिग्धों पर न केवल नजर रख रही है, बल्कि लगातार ऐसे लोगों को पकड़ कर जेल भी पहुँचा रही है। 

इसी कड़ी में हरिद्वार शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरकी पैड़ी और आसपास के इलाकों में ऑपरेशन कालनेमि  चलाया गया।  ये आरोपी खुद को धार्मिक व्यक्ति बताकर खासतौर पर महिलाओं और युवाओं को निशाना बनाते थे। वे लोगों को घर की समस्याएं दूर करने, किस्मत बदलने और परेशानियां खत्म करने का झांसा देकर पैसे लेते थे। जांच में यह भी सामने आया कि ये लोग धार्मिक आस्था का सहारा लेकर लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित करते थे। पुलिस ने सभी 22 आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।

आस्था को व्यापार बनाने वालों, धर्म के नाम पर गुमराह करने वालों और हिन्दू प्रतीकों का दुरुपयोग करने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई हो रही है। यह अभियान न केवल पाखंडियों का पर्दाफाश कर रहा है, बल्कि उत्तराखण्ड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अहम कदम है।