अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ में राष्ट्र सेविका समिति,
महानगर की
ओर से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया,
जिसका
उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, आत्मरक्षा और साहस की भावना जगाना
था। इस कार्यक्रम में रिले दौड़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और लाठी
प्रदर्शन जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनसे विद्यार्थियों और स्थानीय
लोगों में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
बताते चलें कि राष्ट्र सेविका समिति ने रिले दौड़ का आयोजन किया।
वही कार्यक्रम की शुरुआत घंटाघर से ध्वज के साथ हुई और दौड़ हैबिटेट सेंटर तक
पहुँची। इस कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौंडा रोड सहित कई स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने लाठी प्रदर्शन करके आत्मरक्षा का संदेश
दिया। रिले दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ी।
वही हैबिटेट सेंटर पहुँचने के बाद वहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों और स्थानीय कलाकारों ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन, उनके साहस, नेतृत्व और स्वतंत्रता संग्राम
में उनके योगदान को नाटक और गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।



