• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

समूह की महिलाओं ने संभाली कमान , तैयार कर रहीं तिरंगा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

13 से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। ऐसे में जनपद में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की मांग को पूर करने के लिए यूपी के मैनपुरी में कई स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को तिरंगा बनाने का काम सौंपा गया है। राष्ट्रीय अभियान के लिए इन महिलाओं को 2.35 लाख तिरंगा बनाने का काम मिला है। इस कार्य से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ नारी सशक्तीकरण की राह पर बढ़ रही हैं

13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले स्वतंत्रता कार्यक्रम में यह तिरंगा घरों और प्रतिष्ठानों में लगाए जाएंगे। इस काम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक प्रगति होगी तो उनमें नया आत्मविश्वास भी आएगा।

तिरंगा बनाने में जुटी इन महिलाओं को इस काम से पांच लाख रुपये से अधिक की आय मिलेगी। तैयार झंडों को अलग-अलग विभागों और संस्थाओं द्वारा खरीदा जाएगा। एक तिरंगा 20 रुपये में बिकेगा। ऐसे में एक तिरंगा से महिलाओं को करीब दो रुपये बचत के रूप में मिलेंगे। बीते साल भी समूहों की महिलाओं ने इस काम से तीन लाख रुपये से अधिक की कमाई की थी।

अब तक साठ हजार से अधिक तिरंगा बनाए जा चुके हैं। कार्य को समय से पूरा कराने को मिशन के अधिकारी जुटे हुए हैं।