ऋषिकेश, उत्तराखण्ड
ऋषिकेश योग महोत्सव में इस बार योग और साधना का खास संगम
देखने को मिला। देहरादून के योगाचार्य विक्रम ने 10 मिनट में 100 से अधिक योगासन
कर विश्व रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया और उनका नाम लंदन के वर्ल्ड रिकॉर्ड में
दर्ज हुआ।
ऋषिकेश के शीशमझाड़ी स्थित श्रीस्वामी नारायण आश्रम में
आयोजित द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव इस बार कुछ विशेष रहा। इस आयोजन में योग की
शक्ति, साधना और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। लेकिन सबसे
ज्यादा चर्चा में रहे देहरादून निवासी योगाचार्य विक्रम जी अष्टांग योग एवं
वेलनेस सेंटर के संस्थापक विक्रम ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। मुक्त हस्त शीर्ष पद्मासन से
शुरुआत करते हुए उन्होंने महज 10 मिनट में 100 से ज्यादा योगासन प्रस्तुत कर दिए, उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन
में स्थान दिला दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर शंभू पासवान और महायोगी जीतानंद सहित कई गणमान्य लोगों
ने किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की योग
प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच दे रहे हैं. वहीँ दून योगपीठ के अभियान संयोजक डॉ.
विपिन जोशी ने भी बड़ा विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और अध्यात्म
के मेल से उत्तराखंड को एक ग्लोबल वेलनेस हब बनाया जा सकता है। महोत्सव में योग
साधकों ने भी विभिन्न योग क्रियाओं का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और सकारात्मकता से भर गया।



