• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया गया प्रेरित

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पौड़ी, उत्तराखण्ड

देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, बता दें सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा चलाए जा रहे अभियान महिलाओं को मजबूत, सक्षम और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इसी दिशा में जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को जागरूक और प्रेरित किया गया। जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, वे सरकार की योजनाओं का सही लाभ उठाकर अपने लिए रोजगार बना सकती हैं। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनसे वे अपना काम शुरू कर सकती हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर और पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने भी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी। महिलाओं का आज के समय में आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनना बेहद आवश्यक है ताकि वह अपने परिवार के साथ-साथ समाज का भी उत्थान कर सकें।