• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

नौकरी छोड़ युवक ने शुरू किया बिजनेस, मोटा अनाज से बनाते हैं बिस्कुट, विदेशों ताल डिमांड

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 मोटा अनाज से बना बिस्कुट मिर्जापुर जिले के दुबरा पहाड़ी के रहने वाले धीरज मौर्य ने नौकरी छोड़ मोटे अनाज से बिस्कुट बनाने का स्टार्टअप आरंभ किया। मिर्जापुर जिले के दुबरा पहाड़ी के रहने वाले धीरज मौर्य किसान के बेटे हैं। 12 वीं की पढ़ाई के बाद इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया। डिप्लोमा करने के बाद हरियाणा में बजाज मोटर्स में जॉब करने चले गए। नौकरी के दौरान एक स्टार्टअप के बारे में ख्याल आयाजिसके बाद वह  वापस गांव आ गए। सिटी ब्लॉक फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के नाम से एफपीओ बनाया। 10 किसानों के साथ मिलकर इन्होंने मोटा अनाज से बिस्कुट बनाने के बारे में सोचा। सरकार की ओर से सहयोग मिलने के बाद इन्होंने स्टार्टअप शुरू कर दिया। 

धीरज मौर्य मोटा अनाज से बिस्कुट बनाते हैं। ज्वार व बाजरा से बने बिस्कुट की डिमांड देश ही नहीं देश ही बल्कि विदेशों में भी डिमांड है। इन्हें  इंडोनेशिया व यूएई से बिस्कुट का ऑर्डर मिल चुके हैं। इस वर्ष इंडोनेशिया में 20 किलो और यूएई में 30 किलो बिस्कुट भेज चुके हैं। एफपीओ के माध्यम से सरकार इनके बिस्कुट को प्रमोट कर रही है.हर महीने 100 किलो से अधिक बिस्कुट बाजार में बेचते हैं।