रमाबाई अम्बेडकर समाज सुधारक जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन
(07 फरवरी1898 - 27 मई1935 )
भारतीय समाज सुधारक और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के महान कार्यों के पीछे उनकी पत्नी रमाबाई का योगदान अमूल्य है। रमाबाई आम्बेडकर का जन्म महाराष्ट्र के वंढोरा गांव में हुआ था।
1906 में उनका विवाह भीमराव आम्बेडकर से हुआ। आर्थिक तंगी और सामाजिक भेदभाव के बीच रमाबाई ने भीमराव की पढ़ाई और सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग दिया।
डॉ. आम्बेडकर ने अपनी पुस्तक 'थॉट्स ऑन पाकिस्तान' पत्नी रमाबाई को समर्पित की है।
उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखा है कि मामूली भीमा से डॉ. अंबेडकर बनाने का श्रेय रमाबाई को जाता है। लंबी बीमारी के बाद 26 मई 1935 को रमाबाई का निधन हो गया।