• अनुवाद करें: |
विशेष

धर्म और संस्कृति का संगम अक्टूबर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

धर्म और संस्कृति का संगम अक्टूबर 

हिन्दू देवी देवताओं की पूजा करना, परिवार और सामाजिक समारोहों पर जाना, खरीदारी करना और उपहार देना, भण्डारे करना, पंडालों का भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, लोक कथाओं, पौराणिक कथाओं आदि का माह है अक्तूबर!!

तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक में दशहरे से पहले नौ दिनों को तीन देवियों की समान पूजा के लिए तीन तीन दिनों में बांट दिया है। पहले तीन दिन धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को समर्पित हैं। अगले तीन दिन शिक्षा और कला की देवी सरस्वती को समर्पित हैं। और बाकि तीन दिन माँ शक्ति दुर्गा को समर्पित हैं। उत्तर भारत में महानवमीं को नौ देवियों का प्रतीक, कन्यापूजन किया जाता है। विजयदशमी (2 अक्तूबर) का दिन बहुत शुभ माना जाता है। बच्चों के लिए विद्या आरंभ के साथ कला में अपनी अपनी शिक्षा शुरु करने के लिए इस दिन सरस्वती पूजन किया जाता है।

महाभारत के रचियता वेदव्यास महाभारत के बाद मानसिक उलझनों में उलझे थे, तब शांति के लिये वे तीर्थाटन पर चल दिए। दंडकारण्य (बासर का प्राचीन नाम) तेलंगाना में, गोदावरी के तट के सौन्दर्य ने उन्हें कुछ समय के लिए रोक लिया था। यहीं ऋषि वाल्मीकि ने रामायण लेखन से पहले, माँ सरस्वती को स्थापित किया और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया था। मंदिर के निकट वाल्मीकि जी की संगमरमर की समाधि है। बासर गाँव में आठ तालाब हैं। जिसमें वाल्मीकि तीर्थ है। पास में ही वेदव्यास गुफा है। लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा की मूर्तियाँ हैं। पास ही महाकाली का विशाल मंदिर है। नवरात्र में बड़ी धूमधाम रहती है। आज उस माँ शारदे निवास को ‘श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर’ कहते हैं। हिंदुओं का महत्वपूर्ण संस्कार ‘अक्षर ज्ञान’ विजयदशमी को मंदिर में मनाया जाता है जो बच्चे के जीवन में औपचारिक शिक्षा को दर्शाता है। बासर में गोदावरी तट पर स्थित इस मंदिर में बच्चों को अक्षर ज्ञान से पहले अक्षराभिषेक के लिए लाया जाता है और प्रसाद में हल्दी का लेप खाने को दिया जाता है।

दशहरा को देश में कहीं महिशासुर मर्दिनी को सिंदूर खेला के बाद, विसर्जित किया जाता है। तो कहीं श्री राम की रावण पर विजय पर रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले दहन किए जाते हैं। सबसे अनूठा 75 दिन तक मनाया जाने वाला बस्तर के दशहरे का, जिसका रामायण से कोई संबंध नहीं है। अपितु बस्तर की आराध्या देवी माँ दन्तेश्वरी और देवी देवताओं की पूजा हैं। कोटा दशहरा एक सप्ताह तक मनाया जाता है। कुल्लू दशहरे में गाँवों से देवी देवताओं की मूर्तियाँ कुल्लू घाटी में लाकर दशहरा मनाया जाता है तो रामनगर में एक महीने तक रामलीला चलती है। 

मैसूर का दस दिवसीय दशहरा का मुख्य आर्कषण शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मैसूर पैलेस की रोशनी, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम और विजयदशमी पर दशहरा जुलूस और प्रदर्शनी है। श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध किया था। माँ दुर्गा ने भी नौ रात्रि और दस दिन के भयंकर युद्ध में महिशासुर का वध कर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शस्त्र पूजा का विशेष महत्व है। 

Dussehra celebrated with pomp in Sendhwa | सेंधवा में धूमधाम से मनाया गया  दशहरा: आकर्षक आतिशबाजी के साथ 71 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, जय  श्रीराम के जयघोष ...

पद्मनाभ द्वादशी (4 अक्तूबर) इस दिन विष्णु स्वरूप पद्मनाभ की पूजा की जाती है। कुछ श्रद्धालु व्रत रखते हैं, जिसका पारण त्रियोदशी को करते हैं। यह पापाकुंशा एकादशी के अगले दिन होती है।

येमेश महोत्सव नागालैंड में (5 अक्तूबर) के आसपास अच्छी फसल का जश्न है, जो पोचरी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। 

राजस्थान अर्न्तराष्टीªय लोक महोत्सव (2 से 6 अक्तूबर) थार रेगिस्थान में मेहरानगढ़ किला के नीचे राजस्थानी कला और संस्कृति का 5 दिवसीय उत्सव है।

शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा (6 अक्तूबर) इस दिन समुद्र मंथन के दौरान माँ लक्ष्मी प्रकट हुईं थीं। बंगाल, त्रिपुरा और असम में इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। कोजागरी का अर्थ है-वह जो जाग रहा है। मान्यता है कि रात में लक्ष्मी जी घरों में आतीं हैं और जो जाग रहा होता है उसे आर्शीवाद देतीं हैं। यह व्रत चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है। इस रात चंद्रमा की चांदनी में, चाँदी के पात्र में खीर बना कर रखी जाती है तो वह अमृत की तरह फलदाई होती है। कहा जाता है कि इस दिन चांदनी में अमृत का प्रभाव होता है। यह खीर शरीर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। 

On Sharad Purnima 16th, the moon will be closest to the earth | शरद पूर्णिमा  16 को, पृथ्वी के सबसे करीब होगा चंद्रमा - Ujjain News | Dainik Bhaskar

पहले महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महाकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती अश्विन महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। जगह जगह जुलूस और शोेभायात्रा निकाली जाती है। लोगों में बहुत उत्साह होता है। श्रीकृष्ण की प्रेम दिवानी मीराबाई की जयंती भी इसी दिन है।

मारवाड़ उत्सव यह दो दिवसीय उत्सव जोधपुर में, शरद पूर्णिमा के दिन अपने गौरवशाली अतीत के राजपूत वीरों की याद में मनाया जाता है। उत्सव का मुख्य आर्कशण राजस्थान के भूतपूर्व शासकों और राजाओं के जीवन पर केन्द्रित लोक संगीत और नृत्य है। 

दक्षिण भारत में भी कार्तिक मास के पावन अवसर पर काकड़ आरती का प्रारंभ परम्परानुसार शरदपूर्णिमा के दूसरे दिन (8 अक्तूबर) से होता हैं। वारकरी सम्प्रदाय के बुजुर्ग बताते हैं कि संत हिरामन वाताजी महाराज ने 365 वर्ष पहले काकड़ आरती की शुरुआत की थी। प्रत्येक मंदिर में सामुहिक काकड़ा जलाकर काकड़ आरती प्रातः 7 बजे तक प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होती है। 

सौभाग्यवती महिलाएं पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला करवाचौथ (10 अक्तूबर) का व्रत रखती हैं। महिलाएं श्रृंगार करके रात्रि को चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीतीं हैं और व्रत का पारण करतीं हैं। 

करवाचौथ व्रत से जुड़ी हैं कई कथाएं, मान्यतानुसार कथा सुनें बिना पूरा नहीं  होता व्रत | Karwa Chauth vrat katha, karwa chauth 2024, karwa chauth ki  kahani

अहोई अष्टमी और राधा कुण्ड स्नान (13 अक्तूबर) पुत्रवती महिलाएं पुत्र की लम्बी आयु और उसके सुखमय जीवन की कामना के लिये यह निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को तारे को अर्ध्य देकर व्रत का पारण करतीं हैं। मेरी अम्मा ने परिवार में इस व्रत को पुत्र की जगह संतान के लिए कर दिया है। पोती के जन्म पर अम्मा ने भारती से व्रत यह कह कर करवाया कि बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं है। यह व्रत संतान के अच्छे स्वास्थ लिए करो। भाभी दोनों बेटियों शांभवी, सर्वज्ञा के लिये करती हैं। मेरी बेटी उत्कर्षिणी दो राष्ट्रीय पुस्कारों से सम्मानित, अपनी दोनों बेटियों गीता और दित्या के लिए व्रत करती है। यानि दो पीढ़ियों से चल रहा है।

Ahoi Ashtami vrat Puja Vidhi and Importance of Ahoi Ashtami Vrat 2019 | अहोई  अष्टमी आज, कैसे करें व्रत, क्या है इसका महत्व और पूजा की विधि | Dainik  Bhaskar

अहोई अष्टमी के दिन गोर्वधन परिक्रमा मार्ग में स्थित राधा कुण्ड में निसंतान जोड़े डुबकी लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे उन्हें संतान सुख मिलता है।

कावेरी संक्रमणा, रमा एकादशी (17 अक्तूबर) ब्रहमगिरि की पहाड़ियों में भागमंडला मंदिर है। यहाँ से आठ किलोमीटर की दूरी पर तालकावेरी है, कावेरी का उद्गम स्थल। मंदिर के प्रांगण में ब्रह्मकुण्डिका है, जहाँ श्रद्धालु इस दिन स्नान करते हैं। सूर्य के तुला राशी में प्रवेश करते ही कावेरी संक्रमणा का त्यौहार मनाया जाता है और कावेरी यात्रा महीने भर चलती है। 

धनतेरस (18 अक्तूबर) से पाँच दिवसीय उत्सव दीपावली की शुरुवात हो जाती है। इस दिन जमकर खरीदारी होती है।

धनतेरस से जुड़ी पौराणिक कथा

रक चौदस एवं काली पूजा (20 अक्तूबर) दीपावली के दौरान अमावस्या को काली पूजा या श्यामा पूजा हिंदुआंे द्वारा की जाती है। यह पूजा देवी काली को समर्पित, नकारात्मक उर्जाओं को समाप्त कर, समृद्धि का स्वागत करने के लिए की जाती है।

दीपावली उत्सव (21 अक्तूबर) धूमधाम से मिट्टी के दिए जलाकर मनाया जाता है। लक्ष्मी जी की पूजा खील बताशे से ही होती है ताकि गरीब अमीर सब करें। लेकिन मेवा, मिठाई खूब खाया जाता है।

Diwali 2024: दिवाली आने से पहले अपने घर से तुरंत निकाल दें ये 5 चीजें, मां  लक्ष्मी का होगा वास | diwali 2024 celebrations remove these things from  your house know its importance - Hindi Oneindia

दिवाली के अगले दिन पर्यावरण और समतावाद का संदेश देता, गोर्वधन पूजा अन्नकूट (22 अक्तूबर) का उत्सव दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला कृष्ण प्रेमी परिवार, सामूहिक रुप से मनाता है। जिसमें 56 भोग बनते हैं।

यम द्वितीया का त्यौहर, भाई दूज (23 अक्तूबर) मथुरा में बहन भाई, यमुना जी में नहा कर मनाते हैं। 

Bhai Dooj 2023 celebrated in india with different names Lifestyle News in  Hindi, Latest Lifestyle News, Aaj Ki Taza Khabar, Newstrack Samachar | Bhai  Dooj 2023: कहीं भाई फोटा तो कहीं भाई

सादगी, पवित्रता, लोकजीवन की मिठास का पर्व ‘छठ’ है। छठ पर्व में प्रकृति पूजा सर्वकामना पूर्ति, सूर्योपासना, निर्जला व्रत के इस पर्व को स्त्री, पुरुष और बच्चों के साथ अन्य धर्म के लोग भी मनाते हैं। देवता के रुप में सूर्य की वन्दना का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। एक मान्यता के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई। कर्ण प्रतिदिन पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देते थे। आज भी छठ में अर्घ्य देने की यही पद्धति प्रचलित है। इन सब से अलग बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के जन सामान्य द्वारा किसान और ग्रामीणों के रंगों में रंगी अपनी उपासना पद्धति है। 

Chhath puja 2022 date when is nahay khay kharna arghya know significance of  mahaparv chhath: इस दिन से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व छठ, जानें व्रत  की तिथि, नियम और

चार दिन का कठोर व्रत नहाय खाय से शुरु होता है। सूर्य अस्त पर चावल और लौकी की सब्जी को खाता है। दूसरा दिन निर्जला व्रत, खरना कहलाता है। शाम सात बजे गन्ने के रस और गुड़ की बनी खीर खाते हैं। चीनी नमक नहीं। अब सख्त व्र्रत शुरु होता है निर्जला व्रत।, दिन भर व्रत के बाद सूर्य अस्त से पहले घर में देवकारी में रखा डाला (दउरा) उसमें प्रकृति ने जो हमें अनगिनत दिया है, उनमें से इसे भर कर, डाला को सिर पर रख कर सपरिवार घाट पर जाते हैं। व्रती पानी में खड़े होकर हाथ में डाले के सामान से भरा सूप लेकर सूर्य को अर्घ्य देती है। सूर्या अस्त के बाद सब घर चले जातें हैं, फिर सूर्योदय अर्घ्य के बाद व्रत का पारण होता है। 

Chhath Puja 2022: आज है छठ पूजा का तीसरा दिन, जानें भारत के सभी शहरों में  सूर्यास्त का समय - chhath puja 2022 find out the sunset timings in cities  for giving

कृष्ण और बलराम कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी से गाय चराने गए और गोपाल बने। गोपाष्टमी पर्व (30 अक्तूबर) को है। यह उत्सव श्री कृष्ण और उनकी गायों को समर्पित है। इस दिन गौधन की पूजा की जाती है। गाय और बछड़े की पूजा करने की रस्म महाराष्ट्र में गोवत्स द्वादशी के समान है।

ब्रज में संस्कृति का प्रमुख पर्व गोपाष्टमी - Divya Himachal